Halloween party ideas 2015


कोरोना तू बडा डरपोक


चुपके से वार करना
तेरी कायरता है
लेकिन आमने-सामने
जंग लडना 
हमारी विशेषता है
तुझे तो मोदी जी खौफ |
कोरोना तू बडा डरपोक |

वीरो की भूमि हमारी
रणभूमि को पीठ दिखलाते नहीं
तेरे जैसा इच्छाधारी होकर
कई नकाब बदलते नहीं
हमारे योद्धाओ की तुझसे
तिखी नोक झोक | 
कोरोना तू बडा डरपोक |

विश्व कल्याण की सोच हमारी
मत कर हम से गद्दारी
जिसका तू सरदार है 
वह भी बनेगा एक दिन भिखारी
कर तू वार हमपर
हमे तो लडने का शौक |
कोरोना तू बडा डरपोक |

कवि देविदास का सूनलो बखान 
हमे तो भारतमाता की आन
इसी भूमि मे दफनाएंगे तुझको
तभी रहेगी हमारी शान 
यह तो मै कहता सिना ठोक |
कोरोना तू बडा डरपोक |  

श्री देविदास भिका पाटील
श्रीमती हि.गो.श्रॉफ हायकूल नंदुरबार 
संपर्क .8459591887

WhatsApp वर क्लिक करा बातमी मिळवा

लोकप्रिय बातम्या

महत्वाच्या घडामोडी

Powered by Blogger.